आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर भोपाल एम्स के डॉक्टर
भोपाल एम्स के डॉक्टर आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर है। इस दौरान मरीज के लिए सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू रहेगी। सभी डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में हुई घटना का डॉक्टर विरोध कर रहे है। देशभर के डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। कोलकाता में अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। जिसकी रेप करने के बाद आरोपी संजय ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी पर सख्त कार्रवाई के साथ डॉक्टर की सुरक्षा की मांग को लेकर सभी डॉक्टर प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों ने कल काली पट्टी बांधकर काम किया था।
बाइट डॉ विक्रांत शर्मा